खरमास में कुछ काम करने की मनाही होती है। इस बार खरमास में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। आइए जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इससे जीवन में आने वाली सारी परेशानियां दूर होने लगती हैं और परिवार के माहौल भी अच्छा रहता है।
इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 09 अप्रैल 2024 को होगी। वहीं, इसका समापन 17 अप्रैल को होगा। इस दौरान मां दुर्गा के रूपों की पूजा करना शुभ होगा।
चैत्र नवरात्रि में घटस्थापना 09 मार्च को सुबह 06 बजकर 02 मिनट से 10 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। पहले दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है।
चैत्र नवरात्रि के पहले 5 दिन खरमास रहेगा। इस दौरान गृह प्रवेश करने से बचें। अगर आप गृह प्रवेश करते हैं परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
चैत्र नवरात्रि के पहले 5 दिन रत्न और आभूषण जैसे नए चीज को न खरीदें। भविष्य में इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
खरमास और चैत्र नवरात्रि के शुरुआती 5 दिनों के दौरान नए कार्य शुरू करने से बचें। नवरात्रि के 6वें दिन नए कार्य शुरू कर सकते हैं।
खरमास का समापन सूर्य देव के मेष राशि में प्रवेश करते ही समाप्त हो जाएगा। यानी कि 13 अप्रैल को खरमास का समापन होगा।
साल-भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ