आईपीएल 2025 की शुरुआत से ही नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। आइए जानते हैं कि KKR Vs SRH की Playing 11 में कौन से खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं?
आज यानी 03 अप्रैल को KKR Vs SRH के बीच मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा।
यह टीम अंजिक्य रहाणे की कप्तानी में हैदराबाद से मुकाबला करने के लिए मैदान में उतरेगी। केकेआर की टीम इस सीजन का चौथा मैच खेलेगी।
इस टीम में सुनील नारायण, क्विंटन डी कॉक, अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती शामिल हो सकते हैं।
यह टीम पैट कमिंस की कप्तानी में मैच खेलेगी। इन दोनों टीमों के बीच अहम मुकाबला होने वाला है। यह आईपीएल का 15वां मैच होगा।
इस टीम में अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस, अभिनव मनोहर, जीशान अंसारी, हर्षल पटेल और मोहम्मद शमी शामिल हो सकते हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाईट राइडर्स दोनों टीमें 1-1 मैच जीत चुकी हैं। इन दोनों टीमों को 2 मैच में हार का सामना करना पड़ा था।
ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए अच्छी हो सकती है। इस पिच पर स्पिनर्स को काफी मदद भी मिल सकती है।
आईपीएल की खबरों को जानने समेत स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ