मोहम्मद सिराज ने बेंगलुरु के खिलाफ बनाया यह शानदार रिकॉर्ड


By Farhan Khan03, Apr 2025 11:33 AMjagran.com

शुरू हो चुका है आईपीएल

आईपीएल शुरू हो चुका है। दर्शक आईपीएल मैच का लुत्फ उठा रहे हैं। आईपीएल में हर दिन ऐतिहासिक रिकॉर्ड बन रहे हैं और दिग्गजों के रिकॉर्ड भी टूट रहे हैं।

बेंगलुरू और गुजरात के बीच हुआ मैच

बुधवार को आईपीएल का 14वां मैच खेला गया। यह मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच हुआ। यह मुकाबला काफी रोचक रहा।

गुजरात ने जीता मैच

आईपीएल के इस मैच में गुजरात टाइटंस ने जीत हासिल की। बेंगलुरू टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 169 रनों का स्कोर बनाया था, जिसे गुजरात ने 2 विकेट के नुकसान पर बनाया।

मोहम्मद सिराज ने बनाया यह रिकॉर्ड

आईपीएल के इस मैच में मिया मैजिक के नाम से मशहूर और गुजरात की ओर से खेल रहे शानदार गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम किया। आइए इसके बारे में जानें।

सिराज ने लिए 3 विकेट

मिया मैजिक उर्फ मोहम्मद सिराज ने मैच में गुजरात की ओर से गेंदबाजी करते हुए चार ओवरों में सिर्फ 19 रन दिए और तीन विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड कायम किया।

सिराज ने तोड़ा जहीर खान का रिकॉर्ड

तीन विकेट हासिल करते ही उन्होंने भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया। सिराज के नाम इस मैदान पर अब 29 विकेट हो गए हैं।

युजवेंद्र चहल भी शामिल

जहीर खान की बात करें, तो उनके नाम कुल 28 विकेट थे। टीम इंडिया के गेंदबाज युजवेंद्र चहल भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने कुल 52 विकेट अपने नाम किए।

सिराज का आईपीएल करियर

मोहम्मद सिराज के आईपीएल करियर की बात करें, तो उन्होंने अब तक कुल 96 मैच खेले और 98 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड कायम किया।

इस आईपीएल में यह देखना बाकी होगा कि आईपीएल 2025 में कितने रिकॉर्ड्स बनते हैं। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com