RCB vs GT: दोनों टीमों के बीच होगा मैच, Playing-11 में शामिल होंगे ये खिलाड़ी


By Ashish Mishra02, Apr 2025 12:50 PMjagran.com

IPL 2025

आईपीएल 2025 की शुरुआत से ही सभी टीमें खिलाब पर कब्जा करने के लिए बेहतर परफॉर्म कर रही हैं। आइए जानते हैं कि RCB vs GT की Playing-11 में कौन खिलाड़ी शामिल होंगे?

RCB vs GT के बीच मुकाबला

आज यानी 02 अप्रैल को RCB vs GT के बीच मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा।

RCB के कप्तान

यह टीम रजत पाटीदार की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। बेंगलुरु की टीम जीत की हैट्रिक लगाने पर जोर देगी। RCB लगातार दो मैच जीत चुकी है।

RCB की Playing-11

इस टीम में विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और यश दयाल शामिल हो सकते हैं।

GT के कप्तान

यह टीम शुभमन गिल की कप्तानी में RCB का मुकाबला करेगी। गुजरात की टीम भी जीत हासिल करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

GT की Playing-11

इस टीम में शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हो सकते हैं।

चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

यह पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है। इस स्टेडियम अच्छे रन बन सकते हैं। वहीं, गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिल सकती है।

बेंगलुरु का मौसम

आज बेंगलूरु में दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्‍यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, मैच के दौरान बादल छाए रहने की संभावना है।

पढ़ते रहें

आईपीएल से जुड़ी खबरों के बारे में जानने समेत स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ