LSG Vs PBKS: Prabhsimran Singh ने बनाया यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड


By Farhan Khan02, Apr 2025 12:00 PMjagran.com

शुरू हो चुका है आईपीएल

आईपीएल शुरू हो चुका है। अब तक कुल 13 मैच हो चुके हैं। मंगलवार को आईपीएल का 13वां मैच खेला गया। यह मैच लखनऊ और पंजाब के बीच हुआ।

पंजाब किंग्स ने जीत हासिल की

आईपीएल के इस मैच में पंजाब किंग्स ने जीत हासिल की। लखनऊ को 8 विकेट से मात दी। इस मैच में लखनऊ ने कुल 172 रन बनाए थे।

Prabhsimran Singh ने बनाया यह रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स की ओर से Prabhsimran Singh ने एक ऐसा ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया, जिसे देखकर सभी दंग रह गए। आइए इस रिकॉर्ड के बारे में जानें।

जड़ी सबसे तेज फिफ्टी

पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन ने 34 गेंद में 202 के स्ट्राइक रेट से 69 रन ठोके। उन्होंने लखनऊ के लिए सबसे तेज फिफ्टी जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

जड़े नौ चौके और तीन छक्के

जानकारी के लिए बता दें, प्रभसिमरन सिंह ने इस दौरान नौ चौके और तीन छक्के भी जड़े। उनकी यह शानदार पारी देखकर हर कोई दंग रह गया।

23 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

प्रभसिमरन ने यह फिफ्टी महज 23 गेंदों में पूरी की। इस फिफ्टी को देखकर हर कोई दंग रह गया। इसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया।

श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन

वहीं पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 30 गेंदों पर नाबाद 52 रन बनाए, जिसमें चार छक्के और तीन चौके शामिल थे।

नेहल वढेरा ने बनाए 43 रन

इस दौरान नेहल वढेरा ने नाबाद 43 रन बनाए और प्रभसिमरन सिंह ने 69 रन की विस्फोटक पारी खेली और मैच को अपने नाम किया।

इस आईपीएल में यह देखना बाकी होगा कि आईपीएल 2025 में कितने रिकॉर्ड्स बनते हैं। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com