सरसों का तेल हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इसका इस्तेमाल खाने से लेकर मालिश करने तक किया जाता है।
आइए जानते है सरसों के तेल के फायदों के बारे में।
सरसों के तेल में मौजूद फोलेट और नियासिन जैसे विटामिन शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
जोड़ों का दर्द हो या कान का दर्द, आप सरसों के तेल के इस्तेमाल से राहत पा सकते हैं।
अगर आपके दांत में दर्द है तो सरसों के तेल में नमक मिलाकर मसूड़ों पर हल्की मालिश करें, इससे दांत दर्द में राहत मिलेगी।
सरसों में मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो अस्थमा से पीड़ित लोगों को काफी फायदा पहुंचाता है।
सरसों के तेल में विटामिन-ई अच्छी मात्रा में पाया जाता है, इसके इस्तेमाल से त्वचा को पोषण मिलता है और ड्राइनेस भी नहीं आता है।
अगर आप सोने से पहले पैरों के तलवों की सरसों के तेल से मालिश करेंगे तो आपकी आंखों की रोशनी बढ़ेगी।