ये लोग न पिएं अनार का जूस, बढ़ सकती है समस्या


By Ashish Mishra24, Nov 2023 12:59 PMjagran.com

अनार

यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन कुछ लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

पोषक तत्व

अनार में फाइबर, विटामिन के,सी और बी, आयरन, पोटैशियम, जिंक और ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

खांसी की समस्या

अनार ठंडा होता है। अगर आप खांसी की समस्या का सामना कर रहे हैं तो अनार का जूस पीने से बचना चाहिए। अधिक मात्रा में अनार का सेवन करने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

एसिडिटी की समस्या

अगर आप एसिडिटी की समस्या का सामना कर रहे हैं तो अनार का जूस पीने से बचना चाहिए। इसे पीने से पेट की समस्या बढ़ सकती है।

एलर्जी की समस्या

अक्सर लोग एलर्जी का सामना करते हैं। इन लोगों को अनार के जूस का सेवन करने से एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है।

लो ब्लड प्रेशर के मरीज

अगर आपका ब्लड प्रेशर लो है तो अनार का जूस पीने से बचें। अगर आप अनार का जूस पिएंगे तो ब्लड सर्कुलेशन की गति धीमी होने लगती है।

मानसिक तनाव से परेशान

अगर आप मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं तो अनार का जूस पीने से बचना चाहिए। दिमाग की नसों पर बुरा प्रभाव पड़ने लगता है।

अनार खाने का समय

इसे नाश्ते के वक्त या नाश्ते से पहले खाया जा सकता है। इसमें मौजूद विटामिन्स शरीर को पर्याप्त मात्रा में एनर्जी देता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ