शरीर में विटामिन-C की कमी होने पर कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि इस विटामिन की कमी होने पर कौन से लक्षण दिखाई देते हैं?
इस विटामिन में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है। यह शरीर के अंगों को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
शरीर में विटामिन की कमी होने पर कई तरह के लक्षण के दिखाई देने लगते हैं। इन लक्षणों को इग्नोर करने से बचना चाहिए।
शरीर में विटामिन-C की कमी होने पर इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। इससे बीमारी होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
विटामिन-C की कमी होने पर शरीर में आयरन की कमी होने पर हो जाती है। इससे एनीमिया होने का खतरा बढ़ जाता है।
शरीर में ड्राई स्किन होना शरीर में विटामिन-सी की कमी का लक्षण हो सकता है। इससे स्किन भी डैमेज होने लगती है।
शरीर में विटामिन-C की कमी होने पर वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा तेजी से फैट भी बढ़ने लगता है।
इसकी कमी को दूर करने से लिए खट्टी चीजें जैसे-संतरा, नींबू, अंगूर आदि का सेवन करना चाहिए। ये फूड्स विटामिन-सी से भरपूर होते हैं।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ