इन लोगों को गलती से भी नहीं करना चाहिए अरहर दाल का सेवन


By Amrendra Kumar Yadav06, Dec 2023 01:44 PMjagran.com

अरहर दाल

अरहर दाल हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है। अधिकतर लोग दाल को खाना पसंद करते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर

अरहर दाल पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, मैग्नीशियम, कैल्शियम आदि पाया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है।

ये लोग करें परहेज

हालंकि इतने फायदों के बावजूद भी कुछ लोगों को अरहर दाल खाने की मनाही की जाती है। इन लोगों को अरहर दाल के सेवन से बचना चाहिए।

किडनी की समस्या

जिन लोगों को किडनी की समस्या है, ऐसे लोगों को अरहर दाल के सेवन से बचना चाहिए, इसके सेवन से किडनी की समस्या और बढ़ सकती है।

पाचन संबंधी परेशानी

अगर किसी भी तरह की पाचन संबंधी परेशानी से जूझ रहे हैं तो अरहर दाल के सेवन से बचना चाहिए। इसे पचाने में मेहनत लगती है।

अधिक मात्रा में न करें सेवन

अरहर दाल का अधिक मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए। इसे पचाने में समय लगता है, ऐसे में ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से गैस, ब्लोटिंग, अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

पाइल्स रोगी न करें इसका सेवन

पाइल्स की समस्या से परेशान लोगों को अरहर दाल का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पाइल्स की समस्या और बढ़ सकती है।

यूरिक एसिड

यूरिक एसिड की समस्या से परेशान लोगों को अरहर दाल का सेवन नहीं करना चाहिए, यूरिक एसिड बढ़ने से जोड़ों में दर्द और सूजन हो सकती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com