कॉकरोच कई बार हमारे लिए परेशानी का कारण बन जाते हैं। किचन या घर में मौजूद कॉकरोच सेहत के लिए बहुत हानिकारक हो सकते हैं। ये खाने-पीने की चीज को दूषित करते हैं।
इनकी उपस्थिति से शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। ये बीमारी का कारण भी बन सकते हैं। ऐसे में घर में उपस्थित कॉकरोच से छुटकारा पाने के लिए इन घरेलू टिप्स को अपना सकते हैं।
केरोसिन ऑयल कॉकरोच के लिए काल माना जाता है। जहां पर भी कॉकरोच हों, केरोसिन ऑयल छिड़क दें जल्द ही कॉकरोट भाग जाएंगे।
पिपिरमिंट का तेल भी कॉकरोच की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। इसके इस्तेमाल के लिए पिपिरमिंट के तेल में थोड़ा सा नमक मिलाकर मिश्रण तैयार करें और वहां छिड़काव करें, जहां कॉकरोच अधिक उपस्थित हों।
कॉकरोच से परेशान हैं तो लौंग इनसे छुटकारा दिला सकती है। इसके लिए नीम के तेल में लौोंग को भिगोएं और वहां रख दें जहां पर कॉकरोच हों।
लौंग की गंध सूंघते ही कॉकरोच भाग जाएंगे, शीघ्र ही कॉकरोच की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
किचन में पाया जाने वाला यह मसाला कॉकरोच भगाने में भी मदद करेगा। तेजपत्ते को पीसकर इसका बुरादा बना लें और उन जगहों पर छिड़काव करें जहां, कॉकरोच पाए जाते हों।
किचन में पाया जाने वाला बेकिंग सोडा कॉकरोच भगाने में मदद करता है। बेकिंग सोडा में चीनी मिलाकर उन जगहों पर रखें जहां कॉकरोच पाए जाते हैं, जल्द ही कॉकरोच भाग जाएंगे।
ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com