विटामिन- D की कमी से क्या तकलीफ होती है?


By Farhan Khan22, Nov 2023 05:32 PMjagran.com

विटामिन डी

विटामिन डी हमारे शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसकी कमी से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।

कमजोर हड्डियां

कमजोर हड्डियां, दांत की बीमारी विटामिन डी की कमी के कारण ही होता है। देश में 70 से 90 प्रतिशत लोग इस विटामिन की कमी से जूझ रहे हैं।

विटामिन डी की कमी के लक्षण

विटामिन डी की कमी से शरीर के साथ मानसिक सेहत पर भी असर पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि विटामिन डी की कमी से शरीर में क्या-क्या दिक्कतें हो सकती है।

ऐंठन की समस्या

विटामिन डी की कमी के कारण हड्डियां कमजोर होने लगती हैं साथ ही हल्की चोट लगने पर भी हड्डियों की टूटने की संभावना रहती है। कभी-कभी शरीर में ऐठन की समस्या भी होने लगती है।

बीएमआई

एक रिपोर्ट के मुताबिक जिन लोगों की बीएमआई 30 से ज्यादा होता है या शरीर में फैट की मात्रा अधिक होती है तो उन्हें भी इसकी कमी का सामना करना पड़ता है।

धूप न मिलना

जिन लोगों को धूप में रहने का मौका नहीं मिलता है, वे भी इस विटामिन की समस्या से जूझते हैं।

उठने-बैठने में परेशानी

उम्र बढ़ने पर भी शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है। जिसके कारण उठने-बैठने में परेशानी होती है।

बुखार

अगर आपको हर समय बुखार, सर्दी-जुकाम की समस्या होती है तो आपको विटामिन डी की सख्त जरूरत है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com