IPL में 1 रन से हारने वाली टीम के बारे में जानें


By Farhan Khan05, May 2025 11:36 AMjagran.com

पंजाब और लखनऊ के बीच हुआ मैच

आईपीएल में 18वां सीजन शुरू हो चुका है। रविवार को आईपीएल का 54वां मैच खेला गया। यह मैच पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच खेला गया।  

पंजाब ने जीता मैच  

आईपीएल के इस मैच में पंजाब ने जीत हासिल की। टीम ने 05 विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाए। वहीं, लखनऊ ने 07 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए।

आईपीएल में 1 रन से हारने वाली टीम

आज हम आपको आईपीएल की उन टीमों के बारे में बताएंगे, जो केवल 1 रन से हार गई। आइए इन टीमों के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

चेन्नई सुपर किंग्स

इस लिस्ट में पहले नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स टीम आती है। चेन्नई टीम 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ महज 1 रन से हार गई थी।

पंजाब किंग्स

लिस्ट में दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स टीम आती है। पंजाब टीम को साल 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 1 रन से हार का सामना करना पड़ा था।  

मुंबई इंडियंस

1 रन से हारने वाली टीमों में मुंबई इंडियंस भी शामिल है। मुंबई टीम साल 2008 में पंजाब किंग्स के खिलाफ महज 1 रन से हार गई थी।

कोलकाता नाइट राइडर्स

शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स से 1 रन से हार गई थी। यह हार देखने लायक थी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम को आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स से महज 1 रन से हार मिली। हालांकि, टीम ने जीतने को कोशिश बहुत की, लेकिन जीत नहीं पाई।

हमने आपको आईपीएल में महज 1 रन से हारने वाली टीमों के बारे में बताया है। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com