RCB vs CSK: दोनों टीमों में दिखेगा बदलाव, Playing-11 शामिल होंगे ये खिलाड़ी


By Ashish Mishra03, May 2025 02:00 PMjagran.com

IPL 2025

आईपीएल की शुरुआत से ही टीमों में कई खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिल रहा है। आइए जानते हैं कि RCB और CSK की Playing-11 में कौन खिलाड़ी शामिल होंगे?

RCB vs CSK के बीच मैच

आज यानी 03 मई को RCB vs CSK के बीच मैच खेला जाएगा। चेन्नई की टीम इस सीजन अच्छे फॉर्म में नहीं दिख रही है। आरसीबी अच्छा परफॉर्म कर रही है।

RCB के कप्तान

यह टीम रजत पाटीदार की कप्तानी में चेन्नई का मुकाबला करने के लिए मैदान पर उतरेगी। चेन्नई के खिलाफ जैकब बैथेल को जगह मिल सकती है।

RCB की Playing-11

इस टीम में रजत पाटीदार, जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और यश दयाल शामिल हो सकते हैं।

CSK के कप्तान

यह टीम एमएस धोनी की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। चेन्नई जीत हासिल करके आरसीबी से बदला लेने के लिए पूरी तरह तैयार है।

CSK की Playing-11

इस टीम में एमएस धोनी, शेख रशीद, आयुश महात्रे, सैम करन, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, विजय शंकर, अंशुल कम्बोज, नूर अहमद और खलील अहमद को जगह मिल सकती है।

दीपक हुड्डा हो सकते हैं बाहर

पंचाब से हुए पिछले मैच में दीपक हुड्डा फेल रहे थे। आरसीबी के खिलाफ दीपक को बाहर करके विजय शंकर को टीम में शामिल किया जा सकता है।

RCB vs CSK मैच कहां होगा?

इन दोनों टीमों के बीच मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।

पढ़ते रहें

आईपीएल से जुड़ी खबरों को जानने समेत स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ