मंगलवार को करें ये खास उपाय, कर्ज से मुक्ति पाएं


By Abhishek Pandey02, Jan 2023 02:40 PMjagran.com

सूर्यदेव का प्रभुत्व

नए साल की शुरूआत रविवार के दिन से हुई है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रविवार को सूर्यदेव का प्रभुत्व होता है।

कर्ज मुक्ति

ज्योतिष शास्त्र में कर्ज मुक्ति पाने का उपाय बताया गया है, जिन्हें मंगलवार के दिन कर सकते हैं।

व्रत रखना

साल के पहले मंगलवार के दिन सुबह जल्दी स्नान आदि करके हो सके, तो व्रत रखें।

मंत्रों का जाप करें

इसके साथ ही भगवान हनुमान की विधिवत पूजा करें और 108 बार 'ऊँ हनुमते नम:' मंत्र का जाप करें।

अर्पित करें ये चीजें

मंगलवार के दिन हनुमान जी को गुड़ और चना का भोग लगाएं। ऐसा करने से बजरंगबली जल्द प्रसन्न हो जाते हैं और धन धान्य की बढ़ोतरी का आशीर्वाद देते हैं।

बंदर को खिलाएं ये चीजें

मंगलवार के दिन बंदर को चना और गुड़ खिलाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा आटा और गुड़ का पुआ भी दान कर सकते हैं।

दान करें

नए साल के पहले मंगलवार के दिन गुड़, चना के अलावा मसूर की दाल का दान करें। ऐसा करने से हनुमान जी अति प्रसन्न होंगे।