राजनीति में सफलता अर्जित करते हैं इस मूलांक के लोग


By Amrendra Kumar Yadav26, Mar 2024 01:00 PMjagran.com

अंकशास्त्र का विशेष महत्व

हिंदू धर्म में अंकशास्त्र का विशेष महत्व है, इसके माध्यम से किसी व्यक्ति के व्यवहार, गुण, अवगुण आदि का पता चलता है।

मूलांक की पहचान

मूलांक 0-9 तक होते हैं, किसी भी व्यक्ति की जन्म की तारीख से इसका पता लगाया जाता है। अगर किसी का जन्म 12 तारीख को हुआ है तो उस व्यक्ती का मूलांक 1+2=3 होगा।

मूलांक 1

अलग- अलग मूलांक के लोगों के अलग-अलग गुण होते हैं, ऐसे में मूलांक 1 वाले लोगों के गुणों की बात करेंगे।

बनते हैं लीडर

इस मूलांक के लोगों में निर्णय लेने की क्षमता होती है, जिस वजह से ये लोग जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं। ये लोग स्वभाव से लीडर होते हैं।

राजनीति में सफलता

ऐसे लोगों के राजनीति में सफल होने की संभावना होती है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजनीतिक सफर से सभी परिचित होंगे। नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को हुआ था।

9 वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

हाल ही में नीतीश कुमार ने नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। इसके अलावा कुमार ने केन्द्रीय रेल मंत्री के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मूलांक भी 1 है, अखिलेश यादव साल 2012-17 तक मुख्य्मंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष उत्तर प्रदेश हैं। इससे पहले अखिलेश यादव कई बार सांसद भी चुने गए हैं।

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह का भारतीय राजनीति में विशेष स्थान है, इस समय वह रक्षा मंत्री हैं और इससे पहले गृह मंत्री रह चुके हैं। सिंह का मूलांक 1 है। राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

1 मूलांक वाले लोगों में लीडरशिप के गुण पाए जाते हैं, ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com