मॉडल जैसे दिखेंगे, लड़के कॉपी करें ये आउटफिट्स


By Akshara Verma31, Mar 2025 01:50 PMjagran.com

Karan के सेसी आउटफिट्स

रियलिटी शो के फेमस होस्ट Karan Kundrra अपने एथनिक से लेकर वेस्टर्न लुक्स से लड़कों को अपना दीवाना बनाए रखते है। आज हम बॉयज के लिए लेकर आए है एक्टर के हॉट और सेसी लुक देने वाले आउटफिट्स, जिन्हें पहनकर वह मॉडल जैसा लुक कैरी कर सकते हैं।

ब्लेजर हॉट लुक

एक्टर ने व्हाइट पैंट और व्हाइट ब्लेजर के साथ सिल्वर और ब्लैक एक्सेसरीज को कैरी किया है। हॉट लुक के लिए आप करण का यह लुक कॉपी कर सकते हैं।

पठानी कुर्ता पजामा

यंग बॉयज स्टाइलिश एथनिक आउटफिट की तलाश कर रहे है, तो एक्टर का यह ब्लैक पठानी कुर्ता पजामा बेस्ट ऑप्शन है। आप अट्रैक्टिव लुक के लिए आउटफिट के साथ सिल्वर चैन और घड़ी भी पहन सकते हैं।

कुल लुक

रॉयल लुक के लिए आप एक्टर के पिंक ब्लेजर लुक को कॉपी कर सकते हैं। साथ ही, आउटफिट को हॉट बनाने के लिए आप ब्लेजर के साथ व्हाइट शर्ट को स्टाइल करें।

ऑल ब्लैक आउटफिट

Karan ने ब्लैक जींस के साथ ब्लैक शर्ट और स्टाइलिश ब्लेजर कैरी किया है, जो देखने में हॉट लुक दे रहा है। यंग बॉयज शादी या पार्टी में हॉट दिखने के लिए एक्टर से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।

कुर्ता पजामा विद लॉन्ग कोट

एक्टर का यह आउटफिट आजकल बेहद ट्रेंड में है। आप घर की शादी में सबसे अलग दिखने के लिए एक्टर के क्लासी और एलिगेंट लुक देने वाले एथनिक लुक को पहन सकते हैं।

हॉट लुक

मॉडल जैसा लुक कैरी करने के लिए एक्टर के आउटफिट के साथ साथ चेहरे की शार्पनेस को भी कॉपी करें। एक्टर का यह ब्राउन ब्लेजर लुक देखने में एलिगेंट के साथ अट्रैक्टिव लग रहा है।

पार्टी में हॉट दिखने के लिए अगर आप आउटफिट्स की तलाश कर रहे हैं, तो एक्टर Karan Kundrra से इंस्पिरेशन लें। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@kkundrra)