Mutual Funds शेयर मार्केट के ऊपर निर्भर करता है, इसलिए मार्केट में आने वाले रिस्क के साथ ही Mutual Funds में भी कई रिस्क होते हैं।
Mutual Funds में निवेश इसलिए किया जाता है जिससे आप जोखिम कम कर सकें और बेहतर रिटर्न पा सकें। हालांकि Mutual Funds के भी स्कीम के आधार पर जोखिम कम या ज्यादा हो सकते हैं।
Mutual Funds की जिस स्कीम में जितना ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावना होती है, उसमें उतना ही ज्यादा जोखिम भी होता है। इसलिए अपनी जोखिम लेने की क्षमता को समझ कर ही स्कीम का चयन करें।
Mutual Funds बड़े फंड की ताकत और Fund Manager के अनुभव के आधार पर सीधे निवेश के मुकाबले आपके जोखिम को कम करता है और बेहतर रिटर्न के मौके बनाता है।
Mutual Funds के द्वारा इक्विटी शेयर में निवेश से अच्छा रिटर्न मिलता है, लेकिन अगर आप Large Cap और Blue Chip में निवेश करते हैं तो आपका जोखिम कम हो जाता है।
अक्सर मार्केट गिरने की स्थिति में निवेशक जल्दबाजी करने लगते हैं और तेजी से अपना पैसा निकालते हैं। ऐसे में मार्केट को समझना बेहद जरूरी है।
Mutual Funds में निवेश लम्बे समय का होता है, ऐसे में निवेश पर पड़ने वाले महंगाई के असर को समझें व उसके अनुसार अपने फंड्स को मैनेज करें।