रमजान के पाक महीने में आने वाला ईद का त्योहार मुस्लिम धर्म के लोगों के लिए बेहद खुशी का दिन होता है। इस दिन हर कोई खूब अच्छे से तैयार भी होता है।
ऐसे में गर्मियां शुरू हो गई है, तो चेहरे की चमक कम पड़ने लगती है। अगर आपके पास ईद का चांद दिखने के लिए पार्लर के चक्कर लगाने का समय नहीं है, तो आइए जानते हैं घर पर पार्लर जैसा फेशियल करने के लिए आसान टिप्स के बारे में।
फेशियल करने से लिए सबसे पहले आपको अपना चेहरा अच्छी तरह से साफ करना जरूर है। इसके लिए अपनी स्किन टाइप के हिसाब से फेस वॉश का इस्तेमाल करें।
चेहरे को अच्छी तरह से साफ करने के बाद स्क्रब की मदद से चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाएं। फेस पर हल्के हाथों से 5-7 मिनट तक स्क्रब करने के बाद चेहरे को धो लें।
घर पर पार्लर जैसे निखार के लिए भाप लेना जरूरी है, जिससे त्वचा के पोर्स पूरी तरह से खुल जाए। ऐसा करने से चेहरा अंदर तक साफ होगा।
भाप लेने के बाद चेहरे पर मास्क लगाएं। आप मास्क मार्केट से भी ले सकते हैं या फिर घर पर ही फेस मास्क बना सकती हैं। इसे 10-15 लगाने के बाद चेहरे को धो लें।
इतना सब करने के बाद चेहरे पर टोनर लगाना बहुत जरूर है। ये त्वचा को नमी प्रदान करता है। साथ ही, गर्मियों के लिए ये बेस्ट है।
अब बारी आती है मॉइस्चराइजर की। फेशियल का आखिरी स्टेप मॉइस्चराइजर होता है, जिससे त्वचा मुलायम और हेल्दी रहेगी।
ब्यूटी से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva