अंडा हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सर्दियों में लोग अंडे का सेवन अधिक करते हैं। इससे शरीर गर्म रहता है।
अंडे में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अंडों में विटामिन्स, कैल्शियम और मिनरल्स पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।
भले ही अंडा बहुत फायदेमंद होता है लेकिन कुछ लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए। इससे परेशानी हो सकती है।
अंडे का सेवन डायबिटीज वाले लोग न करें, इससे शुगर लेवल बढ़ता है। डायबिटीज की समस्या से परेशान लोगों को डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
लूज मोशन की समस्या में अंडे का सेवन करने से बचना चाहिए, इससे परेशानी और बढ़ सकती है। गैस, ब्लोटिंग, पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
अक्सर लोग अंडों का सेवन करते हैं और उनको लगता है कि इससे वजन कम करने में आसानी होती है। हालांकि ज्यादा मात्रा में अंडों का सेवन करने से मोटापा कम नहीं होता है।
अंडे में ज्यादा मात्रा में कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से स्ट्रोक और दिल संबंधी समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है।
अंडा गर्म होता है, इसका अधिक सेवन किडनी को प्रभावित करता है। किडनी की समस्या से परेशान हैं तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही अंडे का सेवन करें।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com