ज्यादातर लोग मूली को सलाद के तौर पर खाना पसंद करते हैं, लेकिन इसके अलावा इसे चटनी और पराठों में भी इस्तेमाल किया जाता है।
फाइबर और प्रोटीन के साथ मूली में आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और मैंगनीज अच्छी-खासी मात्रा में पाए जाते हैं।
ऐसे में आइए जानते हैं कि मूली की चटनी का सेवन करने से क्या-क्या फायदे होते है और इसे बनाने का क्या तरीका क्या है?
मूली के सेवन से पेट संबंधी कई सारी समस्याओं को दूर रखा जा सकता है। इसे खाने से पेट फूलना, गैस की परेशानी नहीं होती।
मूली की पत्तियों में भी फाइबर, इम्यून सिस्टम को दुरुस्त बनाने वाले और बॉडी को डिटॉक्स करने वाले गुण मौजूद होते हैं।
ऐसे में आपको मूली की चटनी अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए ताकि आप लंबे समय हल्दी रह सकें।
सबसे पहले मूली को छील लें। धोकर इसके टुकड़े कर लें। इसके बाद मिक्सी में कटी मूली, इसके पत्ते, नमक, काला नमक, अदरक, लहसुन, धनिया की पत्ती, नींबू का रस, हींग और बर्फ के टुकड़े डालें। साथ ही थोड़ा सा पानी भी डालें।
सारी चीजों का अच्छा सा पेस्ट बना लें। इसके बाद आप इसे आप चावल या रोटी किसी के भी साथ साइड डिश की तरह सर्व कर सकते हैं।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com