अमरूद स्वाद में बेहतरीन होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। अमरूद की तासीर ठंडी होती है, जो पेट के लिए लाभदायक माना जाता है।
अमरूद पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें विटामिन-सी, लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट गुण पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।
अमरूद में इतने न्यूट्रिएंट्स मौजूद होने के बावजूद ये फल हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है। आइए जानते हैं कि किन लोगों को अमरूद नहीं खाना चाहिए।
अगर आपका कोई ऑपरेशन या सर्जरी होने वाली है तो करीब 2 हफ्ते पहले से ही अमरूद खाना छोड़ देना चाहिए, क्योंकि इस फल के सेवन से ब्लड सर्कुलेशन में दिक्कत आ सकती है।
प्रेग्नेंट महिलाएं और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली मां को अमरूद से दूरी बना लेनी चाहिए. इससे उनके और बच्चे की सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।
अमरूद की तासीर ठंडी होती है, इसलिए जो लोग सर्दी-खांसी और जुकाम जैसी परेशानियों का सामना कर रहे हैं उन्हें अमरूद का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए।
एक्जिमा का सामना कर रहे लोगों को भी अमरूद नहीं खाना चाहिए, ऐसा इसलिए है क्योंकि इसके सेवन से स्किन में इरिटेशन और खुजली हो सकती है।
जो लोग गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल प्रॉब्लम का सामना कर रहे हैं, उन्हें इस फल से दूरी बना लेनी चाहिए क्योंकि इससे पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हो सकती है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com