RCB vs DC: दोनों टीमों की Playing-11 में शामिल होंगे ये दिग्गज खिलाड़ी


By Ashish Mishra10, Apr 2025 02:42 PMjagran.com

IPL 2025

आईपीएल की शुरुआत से ही कई टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कि RCB vs DC के Playing-11 में किसे जगह मिलेगी?

RCB vs DC मैच

आज यानी 10 अप्रैल को RCB और DC के बीच मैच खेला जाएगा। दोनों टीमे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरेंगी।

DC के कप्तान

यह टीम अक्षर पटेल की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। अक्षर की कप्तानी में दिल्ली की टीम बेहरर परफॉर्म कर रही है। दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा।

DC की Playing-11

इस टीम में फॉफ डूप्‍लेसिस, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव और मोहित शर्मा शामिल हो सकते हैं।

RCB के कप्तान

यह टीम रजत पाटीदार की कप्तानी में दिल्ली के खिलाफ मैदान में उतरेगी। इससे पहले मुंबई की टीम को आरसीबी ने 12 रन से हराया था।

RCB की Playing-11

इस टीम में फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और यश दयाल शामिल हो सकते हैं।

आरसीबी में नहीं होगा बदलाव

कप्तान रजत पाटीदार टीम में बिना बदलाव किए दिल्ली के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं। वहीं, दिल्ली जैक फ्रेजर मैकगर्क की जगह फॉफ डूप्‍लेसिस को मौका दे सकती है।

RCB vs DC मैच कहां होगा?

इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।

पढ़ते रहें

आईपीएल से जुड़ी खबरों समेत स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ