IPL 2025: साई सुदर्शन ने बनाया रनों का यह नया रिकॉर्ड


By Farhan Khan10, Apr 2025 11:28 AMjagran.com

गुजरात और राजस्थान के बीच हुआ मैच

आईपीएल 2025 का 18वां सीजन शुरू हो चुका है। बुधवार को आईपीएल का 23वां मैच खेला गया। यह मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुआ था।

गुजरात ने जीता मैच

आईपीएल के इस मैच में गुजरात ने जीत हासिल की। टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए थे, जबकि राजस्थान केवल 159 रन ही बना सकी और ऑल आउट हो गई।

साई सुदर्शन ने बनाया यह रिकॉर्ड

आज हम आपको साई सुदर्शन के ऐसे अनोखे रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे, जिसे उन्होंने राजस्थान के खिलाफ बनाया। आइए इस रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से जानें।

सुदर्शन ने 50 से ज्यादा पारी खेलने का बनाया रिकॉर्ड

गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है। सुदर्शन एक ही मैदान पर लगातार पांच बार 50 से ज्यादा की पारी खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।

सुदर्शन ने बनाए 200 रन

साई सुदर्शन ने आईपीएल 2025 में अपने 200 रन भी पूरे कर लिए हैं। वे इस साल आईपीएल में 200 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं।

आईपीएल में साई सुदर्शन का  प्रदर्शन

आईपीएल में साई सुदर्शन के प्रदर्शन की बात करें, तो उन्होंने अब तक कुल 30 आईपीएल मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 1307 रन बनाए हैं।

गुजरात बनी हुई है टॉप पर

अगर हम आईपीएल में गुजरात टाइटंस के प्रदर्शन की बात करें, तो उसने कुल 5 मैच खेलते हुए 4 में जीत हासिल की। इसके चलते वह टॉप पर बनी हुई है।

हैदराबाद है सबसे निचले पायदान पर

आईपीएल के स्कोर कार्ड में सबसे निचले स्थान पर बनी टीम की बात करें, तो इसमें हैदराबाद शामिल है। टीम ने पांच मैच खेलते हुए केवल 1 मैच में जीत हासिल की।

आईपीएल 2025 में यह देखना बाकी है कि कौन-सी टीम, कितने रिकॉर्ड्स बनाती है। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com