सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। रोजाना तुलसी की पूजा करने से जीवन में आने वाले सारे दुख दूर होने लगते हैं। घर में तुलसी की पत्ती रखकर मंत्र का पढ़ना चाहिए।
तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। रोजाना तुलसी की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन से जुड़ी समस्या भी दूर होने लगती है।
पूजा करते समय मंत्र पढ़ना शुभ माना जाता है। इससे जीवन में आने वाली परेशानी दूर होने लगती है। वहीं, तुलसी की पत्ती रखकर कुछ मंत्र का जाप करने से कई फायदे होते हैं।
घर में पूजा वाली जगह पर तुलसी की 3 पत्तियों को रखकर ‘तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी, धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया’ मंत्र पढ़ना चाहिए।
अगर आप परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो तुलसी की पत्ती रखकर ‘वृंदा वृंदावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी, पुष्पसारा नंदनीय तुलसी कृष्ण जीवनी’ मंत्र पढ़ें।
आर्थिक तंगी का सामना कर रहे लोगों को घर के मंदिर में तुलसी की पत्ती रखकर इन मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।
तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। रोजाना शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है।
इस पौधे को लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। तुलसी के पौधे के हमेशा उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
जीवन में आने वाली परेशानियों से बचने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ