मानसून में पार्टनर संग करें दिल्ली की इन जगहों का दीदार


By Priyam Kumari18, Jul 2025 04:00 PMjagran.com

मानसून में घूमने कहां जाएं?

मानसून में जहां कुछ लोगों का चाय-पकौड़ों का साथ भाता है, तो वहीं कुछ को पार्टनर का साथ। इस मौसम में पार्टनर के साथ घूमने का मजा ही अलग है।

दिल्ली में घूमने की बेस्ट जगहें

बारिश की रिमझिम फुहारें और ठंडी हवाएं दिल को सुकून देती हैं। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के साथ कुछ यादगार पल बिताना चाहते हैं, तो दिल्ली की ये जगहें एकदम बेस्ट है।

लोधी गार्डन

पुरानी इमारतों और हरे-भरे पेड़ों के बीच स्थित यह गार्डन कपल्स के लिए एक परफेक्ट डेट स्पॉट है। मानसून में यहां की हरियाली और भी निखर जाती है।

मजनू का टीला

अगर आप कुछ हटकर ट्राई करना चाहते हैं, तो मजनू का टीला जरूर जाएं। यहां के कैफे और तिब्बती स्टाइल स्ट्रीट्स मानसून में और भी जादुई लगते हैं।

हुमायूं का मकबरा

बारिश में भीगी हुई ऐतिहासिक इमारतें और वहां की शांति, आपके साथ बिताए हर पल को खास बना देती हैं। साथ में फोटोज लेना न भूलें!

इंडिया गेट

इंडिया गेट पर शाम के समय बारिश की हल्की बूंदों में टहलना, गर्म चाय पीना और दिल्ली को निहारना एक खूबसूरत अनुभव है।

गार्डन ऑफ फाइव सेंस

यह खूबसूरत गार्डन कपल्स के लिए परफेक्ट पिकनिक स्पॉट है। यहां के रंग-बिरंगे फूल और बारिश एक खूबसूरत पल बनाता है।

प्रगति मैदान झील

यहां नाव की सवारी का आनंद भी लिया जा सकता है। मानसून के मौसम में झील और आसपास का नजारा बहुत अच्छा हो जाता है।

अपने पार्टनर के साथ इन जगहों पर जरूर जाएं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva