सफर करना हर किसी को बहुत पसंद होता है। लेकिन ट्रैवल करते वक्त उल्टी का डर सभी को सताता है। ये सबका मजा किरकिरा कर देती है।
सफर के दौरान उल्टी की तकलीफ मजा ही नहीं, बल्कि शरीर को भी डिहाइड्रेशन का शिकार बनाकर छोड़ती है।
अगर आपको भी सफर के समय उल्टी जैसी महसूस होता है, तो इन खास टिप्स की मदद से राहत पा सकते हैं।
नींबू और अदरक मोशन सिकनेस में बेहद फायदेमंद हैं। यात्रा के दौरान नींबू को सूंघना या अदरक की कैंडी चूसना मतली को कम करता है।
खासतौर पर कार या बस में आगे की और खिड़की के पास बैठना बेहतर होता है। इससे हवा मिलती रहती है और ध्यान बंटता है।
सफर से ठीक पहले तली-भुनी या भारी चीजें खाने से परहेज करें। इनकी जगह हल्की चीजें खाएं जो पेट पर बोझ न डालें।
अगर आपको उल्टी जैसा महसूस होता है, तो पुदीने की पत्तियां या इलायची चबाने से उल्टी आने की भावना में राहत मिलती है।
अगर सफर लंबा है तो बीच-बीच में आंखें बंद करके आराम करने की कोशिश करें। इससे ब्रेन को स्थिरता मिलती है और उल्टी की संभावना घटती है।
इन टिप्स की मदद से उल्टी से राहत पाएं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva