ऑफिस पार्टी में Rubina के इन हॉट लुक्स को करें ट्राई


By Priyam Kumari26, Jun 2025 06:00 PMjagran.com

फैशन क्वीन Rubina

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अपने फैशन और स्टाइल को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। बच्चों की मां होने के बावजूद एक्ट्रेस स्टाइलिश लगती हैं।

Rubina के लुक्स

रुबीना एक से बढ़कर एक क्लासी और हॉट ड्रेसेज कैरी करती हैं। फैंस को उनका हर एक लुक बहुत पसंद आता है।

ऑफिस पार्टी के लिए ड्रेस

ऑफिस गोइंग गर्ल्स पार्टी में अट्रैक्टिव दिखने के लिए ड्रेस सेलेक्ट करने में कंफ्यूज हो जाती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस की इन ड्रेसेज से आइडिया ले सकती हैं।

मिडी ड्रेस

ऑफिस पार्टी में क्यूट लुक पाने के लिए रुबीना जैसी मिडी ड्रेस से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इसके साथ स्पोर्ट्स जूते स्टाइल करें।

ऑफ शोल्डर ड्रेस

अगर ऑफिस पार्टी में महफिल की लाइमलाइट चुरानी है, तो रुबीना की तरह ही ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनकर जलवा बिखेर सकती हैं।

थाई हाई स्लिट ड्रेस

ब्लैक कलर की थाई हाई स्लिट में रुबीना बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। आप भी उनके इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

प्रिंटेड साड़ी

ऑफिस पार्टी में सादगी से सबका ध्यान खींचना चाहती हैं, तो ऐसे प्रिंटेड साड़ी कैरी करना न भूलें।

कोट और पैंट

ऑफिस पार्टी में बॉसी लुक कैरी करने के लिए कोट और पैंट से बेहतर शायद कुछ भी नहीं। इसके साथ हाई हील्स कैरी करना न भूलें।

एक्ट्रेस के इन लुक्स को आप भी कॉपी करें। स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@rubinadilaik)