एथनिक आउटफिट्स पर स्टाइल करें ये ऑक्सिडाइज्ड इयररिंग्स


By Akshara Verma26, Jun 2025 09:00 PMjagran.com

ऑक्सिडाइज्ड इयररिंग्स

साड़ी, सूट और लहंगे के साथ पहनने के लिए क्या आप ऑक्सिडाइज्ड इयररिंग्स की तलाश कर रही हैं, तो यह स्टोरी आपके लिए परफेक्ट है।

डेंगल ऑक्सिडाइज्ड इयररिंग्स

एक्ट्रेस ने व्हाइट सूट के साथ खूबसूरत और स्टाइलिश ऑक्सिडाइज्ड इयररिंग्स को स्टाइल किया है, जो काफी अट्रैक्टिव लुक दे रहा है। आप इसे कुर्ती के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।

पीकॉक स्टाइल झुमका

सूट और सिंपल साड़ी में गॉर्जियस दिखने के लिए आप एक्ट्रेस के इस पीकॉक स्टाइल झुमकों को पहन सकती हैं।

ऑक्सिडाइज्ड झुमके

लुक को रॉयल बनाने के लिए ये ऑक्सिडाइज्ड झुमके आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। इसका डिजाइन काफी यूनिक और क्लासी लुक दे रहा है।

लॉन्ग झुमके

अनारकली सूट या फ्लोरल सूट को स्टनिंग लुक देने के लिए आप एक्ट्रेस के इन इयररिंग्स को ट्राई करें। ये आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।

स्टड इयररिंग्स

आजकल ये स्टड इयररिंग्स काफी ट्रेंड में है। आप इन्हें सिंपल साड़ी और फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ भी कैरी कर सकती हैं। इसका लुक काफी एलिगेंट लगता है।

लेयर ऑक्सिडाइज्ड इयररिंग्स

कॉटन साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने इन खूबसूरत लेयर ऑक्सिडाइज्ड इयररिंग्स को कैरी किया है, जो काफी एलिगेंट लुक दे रहा है। साथ ही, आप इन्हें हैवी ज्वेलरी के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।

एक्ट्रेसेज के इन ऑक्सिडाइज्ड इयररिंग्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram