लड़कियां किन लड़कों को मानती हैं स्टाइल आइकन? जानें


By Priyam Kumari26, Jun 2025 04:02 PMjagran.com

लड़कों के लिए स्टाइल टिप्स

आजकल के युवाओं में यह जानने की गहरी उत्सुकता है कि आखिर ऐसा क्या किया जाए, जिससे वे लड़कियों को इंप्रेस कर सकें।

लड़कियों का कैसे करें इंप्रेस?

लड़के अक्सर यह सोचते हैं कि उनकी पर्सनैलिटी में क्या जोड़ा जाए, कौन-सी स्टाइल अपनाई जाए, ताकि सामने वाली लड़की एक नजर में आकर्षित हो जाए।

स्मार्ट दिखने के लिए अपनाएं ये चीजें

अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, जो इन सवालों का जवाब जानना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कि लड़कियां किन लड़कों को स्टाइल आइकन मानती हैं।

ग्रूमिंग पर दें ध्यान

आजकल के यंग लड़के ग्रूमिंग पर बहुत ध्यान देते हैं। ज्यादातर लड़कियां लड़कों में ग्रूमिंग भी पसंद करती हैं।

साफ कपड़े पहनें

अक्सर लड़के जल्दबाजी में एक कपड़े को बार-बार रिपीट कर लेते हैं, जिससे उनका लुक खराब हो सकता है। लड़कियां हमेशा साफ-सुथरे कपड़े पहनने वाले को फैशन आइकन मानती हैं।

स्मार्ट एक्सेसेरीज

महिलाएं अक्सर लड़कों के स्मार्ट लुक देखकर भी पसंद करती है, जो सही एक्सेसरीज से आता है। इसलिए घड़ी, ब्रेसलेट, बेल्ट जैसी चीजों का इस्तेमाल करें।

साफ-सही जूते

लड़कों को साफ कपड़ों के साथ ही सही जूतों का भी ध्यान रखना चाहिए। अगर आप गंदे जूते पहनते हैं, तो आपका लुक बिगड़ सकता है।

आत्मविश्वास जरूरी

लड़कों में ऊपर दिए गए टिप्स के साथ-साथ आत्मविश्वास भी होना बेहद जरूरी है। जब भी लड़की इंप्रेस करने की बात आती है, तो लड़कों का आत्मविश्वास कम हो जाता है।

इन टिप्स की मदद से लड़के लड़कियों का इंप्रेस कर सकते हैं। स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva