सदाबहार का फूल इन बीमारियों में आता है काम


By Priyam Kumari11, Jul 2025 07:00 AMjagran.com

सदाबहार के फूल के फायदे

सदाबहार का फूल जितना खूबसूरत है, उतना ही फायदेमंद भी। इसका सही तरीके से प्रयोग किया जाए तो यह कई बीमारियों से राहत दिला सकता है। आइए जानते हैं सदाबहार किन समस्याओं में काम आता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

सदाबहार की पत्त‍ियां और फूल प्राकृतिक रूप से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। आयुर्वेद में इसका काढ़ा उपयोगी माना गया है।

ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल

इस फूल से बने अर्क का सेवन रक्तचाप को स्थिर बनाए रखने में मदद करता है। हालांकि, इसका सेवन चिकित्सकीय सलाह के बिना न करें।

पेट की समस्याओं में राहत

इस फूल का उपयोग पारंपरिक चिकित्सा में दस्त, पेट दर्द और अपच जैसी समस्याओं के लिए किया जाता रहा है।

त्वचा संबंधी रोगों में उपयोगी

इसका लेप या रस फोड़े-फुंसी, खुजली और त्वचा संक्रमण जैसी समस्याओं से राहत दिला सकता है। इसमें एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं।

घाव भरने में मददगार

सदाबहार के पत्तों का रस पुराने घावों पर लगाने से तेजी से भरने की प्रक्रिया होती है। यह संक्रमण को भी रोकता है।

कैंसर में सहायक तत्व

सदाबहार में विंकैस्टाइन और विंब्लास्टाइन जैसे यौगिक पाए जाते हैं, जिनका उपयोग कुछ प्रकार के कैंसर के इलाज में किया जाता है।

ध्यान रखें ये बातें

इसे सीमित मात्रा में और विशेषज्ञ की सलाह पर ही उपयोग करें। गर्भवती महिलाएं और बच्चों को इससे दूर रखना चाहिए।

सदाबहार के फूलों के बारे में अधिक जानने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva