ससुराल में स्टाइल करें Samantha जैसी हल्की साड़ियां


By Priyam Kumari11, Jul 2025 10:20 AMjagran.com

साउथ की फेमस स्टाइल क्वीन

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अक्सर अपनी फिल्मों के साथ फैशन को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

Samantha का फैशन

वेस्टर्न हो या फिर इंडियन सामंथा हर तरह के आउटफिट में खूबसूरत नजर आती हैं। एक्ट्रेस के पास साड़ियों का शानदार कलेक्शन है।

नई बहुओं के लिए साड़ियां

अगर आप ससुराल में स्टाइलिश और गॉर्जियस दिखने के लिए साड़ी सर्च कर रही हैं, तो एक्ट्रेस की इन साड़ियों से आइडिया लें।

प्रिंटेड साड़ी

ससुराल में खूबसूरत दिखने के लिए सामंथा के जैसी प्रिंटेड साड़ी ट्राई करें। इसके साथ एक्ट्रेस ने मिरर वर्क ब्लाउज कैरी किया है।

गोल्डन साड़ी

एक्ट्रेस गोल्डन साड़ी में क्लासी लग रही हैं। आप भी ऐसी साड़ी ससुराल में खास मौके के लिए चुन सकती हैं।

ऑर्गेंजा साड़ी

ससुराल में अट्रैक्टिव और क्लासी लुक से सबका दिल जीतना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की तरह ही ऑर्गेंजा साड़ी से इंस्पिरेशन लें।

प्लेन साड़ी

आजकल सिंपल साड़ी लुक हर उम्र की महिला कैरी करना पसंद करती हैं। आप भी ऐसी प्लेन साड़ी अपने वॉडरोब में शामिल करें।

डिजाइनर बॉर्डर साड़ी

डिजाइनर बॉर्डर साड़ी हर मौके पर खास दिखने के लिए एकदम परफेक्ट है। इसे अपने वॉडरोब में शामिल करना न भूलें।

सामंथा रुथ प्रभु की इन साड़ियों का आप भी ट्राई करें। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@samantharuthprabhuoffl)