शरीर को हेल्दी रखने के लिए हमारे शरीर में पोषक तत्वों की मात्रा भरपूर होनी चाहिए। जिनमें से एक की भी कमी आपकी तबियत बिगाड़ सकती है। आयोडीन इन्हीं में से एक है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपके शरीर में आयोडीन की कमी हो जाए, तो आपके शरीर में क्या बदलाव होते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
आयोडीन एक आवश्यक पोषक तत्व हैं, जो थायराइड हार्मोन के निर्माण में मदद करता है। यह हार्मोन शरीर के मेटाबॉलिज्म, एनर्जी प्रोडक्शन, ग्रोथ और ब्रेन हेल्थ के लिए जरूरी है।
सांस लेने में दिक्कत के कई सारे कारण हो सकते हैं। इनमें से एक शरीर में आयोडीन की कमी होना भी है। ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करें।
जिन लोगों की बॉडी में आयोडीन की कमी हो जाती है। उन लोगों को जल्दी-जल्दी थकान होने लगती है क्योंकि इस दौरान मेटाबॉलिज्म काफी स्लो हो जाता है।
मोटापा और आयोडीन का डायरेक्ट कनेक्शन माना जाता है। जब शरीर में आयोडीन की कमी जाती है, तो धीरे-धीरे वजन भी बढ़ने लगता है।
अगर आपकी बॉडी में आयोडीन की कमी हो जाए, तो ऐसे में आपके गले में सूजन आ सकती है। इससे आपको अन्य शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं।
अपने शरीर में आयोडीन की कमी को पूरा करने के लिए आपको आयोडाइज्ड नमक, सी फूड और दूध से बनी चीजें आदि का सेवन करना चाहिए।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com