सोते समय न करें ये काम, शरीर को होते हैं ये नुकसान


By Amrendra Kumar Yadav06, Dec 2023 07:08 PMjagran.com

जरूरी है अच्‍छी नींद

दिनभर की थकान के बाद अच्छी नींद शरीर के लिए बहुत आवश्यक है। नींद की कमी होने से शरीर को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

पोजिशन का रखें ध्यान

लेकिन सोते समय सही पोजिशन का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। गलत तरीके से सोने पर शरीर को कई परेशानियां हो सकती हैं।

सोते समय इन बातों का रखें ध्यान

ऐसे में सोते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, इन बातों का ध्यान रखकर तमाम दिक्कतों से बचा जा सकता है।

करवट लेकर सोएं

सोने के लिए करवट सबसे अच्छी मानी जाती है। इससे पाचन क्रिया सही से होती है। इससे नींद की समस्या भी नहीं होती है।

पेट के बल न सोएं

पेट के बल न सोएं, इससे सीने पर दबाव अधिक पड़ता है जो कई तरह की दिक्कतों का कारण बनता है।

सीधे सोने पर हो टूट सकती है नींद

वहीं सीधे होकर सोने पर नींद खुल सकती है। ऐसा होने पर रात में नींद प्रभावित होती है जिससे दिनभर थका महसूस करेंगे।

अच्छे बिस्तर का करें चुनाव

सोने के लिए अच्छे बिस्तर का चुनाव करें, ज्यादा टाइट बिस्तर न चुनें। सोने के लिए ऐसे बिस्तर का चुनाव करें, जिसमें आराम महसूस हो।

सीधे लेटें

सही बिस्तर पर थोड़ी देर सीधे लेटें,जिससे शरीर को आराम मिले, इसके बाद बाईं ओर करवट लेकर सोएं, ऐसे सोने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है।

न करें मोबाइल फोन का इस्तेमाल

अधिकतर लोग रात में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं, इससे बचना चाहिए। कोशिश करें कि सोने से करीब 2 घंटे पहले मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें, इससे नींद प्रभावित होती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com