स्वीट कॉर्न खाने से हो सकते हैं ये नुकसान


By Amrendra Kumar Yadav21, Aug 2023 02:59 PMjagran.com

कार्न

स्वीट कार्न बच्चों से लेकर बड़ों तक की फेवरेट डिश होती है। इसे कई डिश जैसे पिज्जा, स्नैक्स, पराठा बनाने में इस्तेमाल किया जाता है।

साइड इफेक्ट्स

इसे अधिक मात्रा में खाने से कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं और सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

ब्लड शुगर

स्वीट कार्न कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है। डायबिटीज से परेशान लोगों को इसे खाने से बचना चाहिए।

डाइजेशन

इसमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है, जिसे पचाने में काफी दिक्कत होती है। ज्यादा स्वीट कार्न खाने से गैस, अपच की शिकायत हो सकती है।

दांत

इसमें मिठास होती है और उबालकर खाने से इसकी मिठास और बढ़ जाती है। अधिक मिठास होने के कारण दांतों में दर्द हो सकता है।

पेलाग्रा

यह एक तरह की बीमारी है जो विटामिन की कमी से होती है। ज्यादा मात्रा में स्वीट कार्न खाने से शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी होने लगती है, जिस कारण पेलाग्रा का खतरा होता है।

स्किन

स्वीटकार्न को अधिक मात्रा में खाने से स्किन में रैशेज की समस्या हो सकती है। इसके अलावा खुजली भी होने लगती है।

फाइबर

कार्न में फाइबर की अधिकता होती है और अन्य पोषक तत्वों की कमी होती है। इसको अधिक मात्रा में खाने से कब्ज की समस्या हो सकती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com