बुधवार को भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम का तीसरा वनडे खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने 298 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 215 रन बनाकर सिमट गई। मंधाना ने शतकीय पारी खेली। गार्डनर ने पांच विकेट चटकाए।
मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने पर्थ में कमाल कर दिया।
मंधाना ने वनडे में 9वां शतक जड़ा। वहीं, कंगारू टीम के खिलाफ ये उनके वनडे करियर का दूसरा शतक रहा।
स्मृति मंधाना ने शतक जड़ते हुए इतिहास भी रचा। साल 2024 में अपना चौथा वनडे शतक लगाया।
इसके साथ ही वह महिला वनडे क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में 4 शतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं।
इस मैच में मंधाना ने कंगारू टीम के खिलाफ अपना शतक 103 गेंद पर पूरा किया और इस दौरान उन्होंने एक छक्का और 13 चौके लगाए।
मंधाना ने आउट होने से पहले 109 गेंद पर 105 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने एक छक्का और 14 चौके जड़े।
स्मृति मंधाना ने यह रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रचा। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com