मिलर की तूफानी बल्लेबाजी से हारा पाकिस्‍तान, जानें मैच का पूरा हाल


By Farhan Khan11, Dec 2024 04:00 PMjagran.com

साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच टी20 मैच

मंगलवार को साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 मैच खेला गया। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता।

साउथ अफ्रीका ने बनाए रन

साउथ अफ्रीका टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 183 रन बनाए।

साउथ अफ्रीका ने हासिल की जीत

वहीं पाकिस्तान टीम निर्धारित ओवर में 8 विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी। इसके चलते साउथ अफ्रीका ने जीत अपने पाले में की।

डेविड मिलर की ऐतिहासिक पारी

साउथ अफ्रीका को जिताने में डेविड मिलर की अहम भूमिका रही। डेविड ने 40 गेंदों पर 82 रन की तूफानी पारी खेली।

डेविड मिलर के नाम रिकॉर्ड

डेविड मिलर ने इस दौरान 4 चौके और 8 छक्के जड़े। वहीं इस मैच डेविड मिलर ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम किया।

मिलर के नाम 10956 रन

मिलर के नाम अब 509 मैच की 464 पारियों में 10956 रन हो गए हैं। उन्होंने इस मामले में फाफ डु प्लेसि को पीछे छोड़ा।

मिलर के नाम सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड

फाफ डु प्लेसि के नाम 393 मैच की 373 पारियों में 10950 रन दर्ज हैं। मिलर के नाम साउथ अफ्रीका की ओर से टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कायम हुआ।

आगे यह देखना बाकी होगा कि मिलर और कितने रिकॉर्ड्स बनाते हैं। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com