स्मृति मंधाना ने इस मामले में रचा इतिहास


By Farhan Khan21, Dec 2024 04:29 PMjagran.com

स्मृति मंधाना

वेस्टइंडीज के खिलाफ निर्णायक मुकाबले में स्मृति मंधाना ने अर्धशतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

50 प्लस का स्कोर

मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 30वीं बार 50 प्लस का स्कोर बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गईं।

सूजी बेट्स का तोड़ा रिकॉर्ड

मंधाना ने न्यूजीलैंड की दिग्गज सूजी बेट्स को पीछे छोड़ा, जिनके नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 50 या उससे ज्यादा के 29 स्कोर दर्ज हैं।

विराट कोहली की बराबरी

इसके चलते मंधाना ने अर्धशतक की बदौलत विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की। उन्होंने एक टी20 इंटरनेशनल सीरीज में लगातार तीन अर्धशतक लगाएं।

मंधाना ने बनाए 77 रन

विराट कोहली ने साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में तीन लगातार फिफ्टी जड़ी थी। मंधाना ने मैच में कुल 77 रन बनाए।

सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड

स्मृति मंधाना ने द्विपक्षीय टी20 सीरीज में किसी भारतीय महिला द्वारा सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया।

मिताली राज का तोड़ा रिकॉर्ड

मंधाना ने तीन मैचों में 64.33 की औसत से 193 रन बनाए। उन्होंने मिताली राज का रिकॉर्ड भी तोड़ा, जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 192 रन बनाए थे।

एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन

स्मृति मंधाना ने महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बनकर इतिहास रच दिया।

23 मैच में मंधाना ने 42.38 की औसत से 763 रन बनाए। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com