फेस्टिव सीजन में करें इन मसालों का सेवन, पेट की समस्या से मिलेगी निजात


By Farhan Khan09, Nov 2023 12:49 PMjagran.com

दीपावली

फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है। कुछ ही दिनों में दिवाली का त्योहार आने वाला है। ऐसे में हर कोई इस पर्व की तैयारियों में लगा हुआ है।

खानपान

दीपावली हिंदुओं का सबसे प्रमुख त्योहार है, जिसे हर साल देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। त्योहारों के सीजन में खूब खाया पिया जाता है।

जमकर खाना

फेस्टिव सीजन में बनने वाले पकवानों का स्वाद ही कुछ अलग होता है। ऐसे में लोग सारी पाबंदियां भूलकर इस दौरान जमकर खाते हैं।

खाएं ये मसाले

हालांकि, ज्यादा खाने की वजह से कई बार पाचन या पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे मसालों के बारे में, जो आपको गैस, ब्लोटिंग और कब्ज से राहत दिलाएंगे।

जीरा

जीरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-डायबिटिक और कार्डियो-प्रोटेक्टिव गुण होते हैं, जो हमारे पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद होता है।

अदरक

खाने में इस्तेमाल किया जाने वाला अदरक भी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में हमारी मदद कर सकता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और अल्सर रोधी गुण स्वस्थ पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है।

सौंफ

फाइबर से भरपूर सौंफ गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं से राहत दिलाने में काफी मदद करता है। इसे खाने से पेट की सूजन तो कम होती ही है, साथ पाचन को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।

दालचीनी

दालचीनी भी पाचन समस्याओं को दूर करने में सहायक है। यह ब्लड फ्लो को बढ़ाने में मदद करती है, जो स्वस्थ पाचन तंत्र के लिए जरूरी है और ब्लोटिंग से राहत देता है।

इलायची

ज्यादा खाने की वजह से अगर आप ब्लोटिंग, गैस या अपच का शिकार हो गए हैं, तो इलायची आपको इससे राहत दिलाने में मददगार साबित होगी।