आईपीएल का 18वां सीजन शुरू हो गया है। शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ईडन गार्डन्स में खेला गया।
आईपीएल के इस मैच में हैदराबाद को हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की और छह विकेट खोकर 200 रन बनाए।
हैदराबाद की टीम ने इस हार के कारण अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड कायम किया। टीम की आईपीएल इतिहास में रन के अंतर से सबसे बड़ी हार रही।
आज हम आपको बताएंगे कि यह मैच सनराइजर्स हैदराबाद किन कारणों से मैच हारी। आइए इन कारणों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
अगर हम हैदराबाद टीम की हार की बात करें, तो टीम ने आखिरी के 5 ओवर में खराब गेंदबाजी की और केकेआर टीम को रन बनाने का मौका मिल गया।
आईपीएल के इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने फील्डिंग के दौरान कई कैच छोड़े और रन भी खूब बनवाए। इसके चलते टीम को हार का सामना करना पड़ा।
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और इशान किशन जैसे शानदार बल्लेबाजों के न चलने से सनराइजर्स हैदराबाद टीम को हार का सामना करना पड़ा।
सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल में अब तक कुल 4 मैच खेल चुकी है। इसमें टीम ने केवल एक मैच में जीत हासिल की। यह मैच राजस्थान से था। हैदराबाद ने इसमें 286 रन बनाए थे।
सनराइजर्स हैदराबाद अब तक हुए आईपीएल मैच में सबसे अधिक रन स्कोर के साथ टॉप पर बनी हुई है। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com