Surya Grahan 2024: इस दिन लग रहा है सूर्य ग्रहण, न करें ये 3 काम


By Ashish Mishra26, Mar 2024 01:12 PMjagran.com

सूर्य ग्रहण 2024

सूर्य ग्रहण के समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। आइए जानते हैं कि साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा और इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

सूर्य ग्रहण कब लगेगा?

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 08 मार्च 2024 को लगेगा। इस दौरान व्यक्ति को सावधान रहने की जरूरत होती है। कुछ राशि के जातकों के लिए ग्रहण शुभ तो किसी के लिए अशुभ होता है।

सूर्य ग्रहण का समय

सूर्य ग्रहण की शुरुआत 08 अप्रैल 2024 को रात 09 बजकर 12 मिनट से होगी। इसका समापन मध्य रात्रि 01 बजकर 25 मिनट पर होगी। यह सूर्य ग्रहण मीन राशि और रेवती नक्षत्र में लगेगा।

सूर्य ग्रहण के समय न करें ये काम

कुछ काम ऐसे होते हैं जिसे सूर्य ग्रहण के दौरान करने से बचना चाहिए। अगर आप ग्रहण के दौरान इन कामों को करते हैं तो परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

भोजन करने से बचें

सूर्य ग्रहण के समय भोजन करना वर्जित माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि ग्रहण के समय भोजन बिष की तरह हो जाता है।

ग्रहण को न देखें

कई बार लोग ग्रहण को नग्न आंखों से देखने लगते हैं। ऐसा करने से आंख से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और रोग भी हो सकता है।

बाल या नाखून काटने से बचें

सूर्य ग्रहण के समय बाल या नाखून काटने की मनाही रहती है। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य कमजोर होने लगते हैं, जिसके चलते सफलता मिलने में कठिनाई होने लगती है।

मंत्र का जाप करें

सूर्य ग्रहण के समय ‘ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

पढ़ते रहें

ग्रहण के दौरान ध्यान रखने वाली बातों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ