मंगलवार को कौन सी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए?


By Ashish Mishra26, Mar 2024 12:51 PMjagran.com

हनुमान जी को प्रसन्न करना

मंगलवार के दिन हनुमान जी की विशेष रूप से पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि मंगलवार के दिन किन चीजों को खरीदने से बचना चाहिए?

मंगलवार को खरीदारी करना

खरीदारी करते समय दिन का विशेष ध्यान देना चाहिए। कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिसे मंगलवार के दिन नहीं खरीदना चाहिए। अगर आप इन चीजों को खरीदते हैं तो हनुमान जी नाराज होने लगते हैं।

मंगलवार को इन चीजों को न खरीदें

कुंडली में मंगल ग्रह को मजबूत करने और भगवान हनुमान का आशीर्वाद पाने के लिए मंगलवार को कुछ चीजों को खरीदने से बचना चाहिए।

कांच का सामान खरीदने बचें

मंगलवार के दिन कांच के सामान खरीदने से बचना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि मंगलवार को कांच के सामान खरीदने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

काले रंग के कपड़े न खरीदें

मंगलवार के दिन काले रंग के कपड़े खरीदने से बचना चाहिए। अगर आप काले रंग के कपड़े खरीदते हैं तो मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है।

दूध से बनी चीजें न खरीदें

मंगलवार के दिन दूध से बनी चीजें जैसे बर्फी और मिठाई आदि को नहीं खरीदना चाहिए। सफेद चीजों का संबंध चंद्रमा से होता है। इस दिन दूध वाली चीजों को खरीदने से मंगल दोष लग सकता है।

श्रृंगार का सामान खरीदने से बचें

ऐसा कहा जाता है कि मंगलवार के दिन महिलाओं को श्रृंगार से जुड़ी चीजों को खरीदने से बचना चाहिए। अगर आप इन चीजों की खरीदारी करती है और वैवाहिक जीवन में परेशानी हो सकती है।

हनुमान चालीसा का पाठ करें

मंगलवार को हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए चालीसा का पाठ करना चाहिए। इससे जीवन में आने वाली सारी परेशानी दूर होने लगती है।

पढ़ते रहें

रोजाना खरीदारी के लिए नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ