भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने गाबा टेस्ट ड्रॉ होने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था।
अश्विन ने इसका ऐलान में प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया था। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के ऑलराउंडर तनुष कोटियन अश्विन की जगह लेंगे।
तनुष मेलबर्न में भारतीय टीम के साथ जुड़ेगे। मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो सकते हैं। आज हम आपको तनुष कोटियन के रिकॉर्ड्स के बारे में बताएंगे।
तनुष अभी विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेल रहे थे। कर्नाटक के खिलाफ मुकाबले में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था।
तनुष की गेंदबाजी की बात करें, तो उन्होंने 9 ओवर में 73 रन खर्च किए थे। इस दौरान उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था।
हैदराबाद के खिलाफ हुए मुकाबले में तनुष ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले तो किफायती गेंदबाजी की।
तनुष ने अपने कोटे के 10 ओवर में सिर्फ 3.80 की इकॉनमी से 38 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उन्होंने 37 गेंदों पर 39 रन की नाबाद पारी भी खेली।
इस पारी में तनुष के बल्ले से 6 चौके भी देखने को मिले। भारतीय टीम बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न में खेलेगी।
तनुष को इस मैच में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com