अरबी उष्णकटिबंधीय जलवायु में उगता है, इसके पत्ते का सेवन किया जाता है, जबकि अरबी की जड़ों से सब्जियां बनाई जाती हैं।
अरबी में आवश्यक पोषक तत्व विटामिन ए, विटामिन सी, प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम, आयरन और कैल्शियम पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार के रोगों में लाभकारी होते हैं।
आइए जानते हैं अरबी किन रोगों को दूर करने में सहायक है।
अगर आप बढ़ते वजन से परेशान है और उसे कंट्रोल करना चाहते है, तो अरबी के पत्ते मददगार साबित होते हैं।
अगर आपको कब्ज की समस्या है तो अरबी के डंठल को पानी में उबाल लें, इस पानी को थोड़ा-थोड़ा करके 5-6 दिन तक पिएं।
अरबी आंखों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
अरबी के पत्ते बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मददगार साबित होते हैं, इसके लिए अरबी के पत्तों का सेवन जरूर करें।
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आप अरबी की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।