अपने होठों को नेचुरल पिंक बनाने के लिए अपनाएं टिप्स


By Farhan Khan17, Jul 2025 06:00 AMjagran.com

काले होंठ की समस्या

आज के समय में काले होंठ जैसी परेशानी होना भी धीरे-धीरे नॉर्मल होता जा रहा है। इसके पीछे पोषण की कमी, हार्मोनल असंतुलन या कुछ दवाइयों के दुष्प्रभाव जैसे कारण हो सकते हैं।

गुलाबी होंठ करने की टिप्स

अगर आप भी काले होंठ की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में ये टिप्स आपके होंठों को गुलाबी और मुलायम बना सकते हैं। आइए इन टिप्स के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

चुकंदर का पेस्ट लगाएं

चुकंदर भी होंठों के लिए अच्छी हो सकती है। इसके लिए चुकंदर का पेस्ट अपने होंठों पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद अपने होंठों को धो लें। आपको काफी फर्क नजर आएगा।

होंठों पर नारियल का तेल लगाएं

जो लोग रोजाना अपने होंठों पर नारियल का तेल लगाते हैं, तो इससे उनके होंठ गुलाबी होने लगते हैं। नारियल तेल में लॉरिक एसिड, विटामिन-ई और विटामिन-के पाया जाता है।

चीनी और नींबू का स्क्रब

अगर आपको अपने होंठों पर चीनी और नींबू का स्क्रब लगाने की आदत हैं, तो आपकी यह आदत आपके होंठों को कभी काला नहीं होने देगी।

होंठों पर लिप बाम लगाएं

अगर आपके होंठ सूख रहे हैं, तो इन्हें चाटने से बचें क्योंकि ऐसा करने से इनमें सूखापन आ सकता है। ऐसे में आप होंठों पर लिप बाम लगा सकते हैं।

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

काले होंठों को गुलाबी और सॉफ्ट बनाने के लिए आपको पूरे दिन में पर्याप्त मात्रा में पीना पीना चाहिए क्योंकि कम पानी से होंठ काले हो सकते हैं, जो डिहाइड्रेशन के बारे में बताता है।

लिप्स पर चीजें ज्यादा न लगाएं

हालांकि आपको इस बात का खासतौर से ख्याल रखना है कि आप जो भी लिप्स पर लगा रहे हैं, उसे ज्यादा न लगाएं। इससे होंठों पर नेगेटिव असर पड़ सकता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com