एक्सरसाइज करने के बाद हम पूरी तरह से थक जाते हैं, शरीर की एनर्जी गायब हो जाती है, ऐसे में थकान दूर करने के लिए हम तरह-तरह के ड्रिंक्स पीते हैं।
जिम ट्रेनर वर्कआउट के बाद फलों का जूस, नारियल पानी आदि पीने की सलाह देते हैं लेकिन कई लोग पैक्ड ड्रिंक पीना पसंद करते हैं।
क्या आप जानते हैं एक्सरसाइज के बाद इन ड्रिंक्स से बचना चाहिए?
अगर आप वर्कआउट के बाद अपनी प्यास बुझाने के लिए सोडा ड्रिंक्स का सेवन करते हैं तो वजन कम होने के बजाय आपका वजन बढ़ सकता है।
अगर आप वर्कआउट के बाद ऐल्कोहॉल का सेवन करना चाहते हैं तो इसे पीने से शरीर हाइड्रेट होने के बजाय डिहाइड्रेट हो जाता है।
वर्कआउट के बाद फलों का जूस पीने की सलाह दी जाती है, आप ताजे फलों के जूस का सेवन करें लेकिन एक्सरसाइज के बाद पैक्ड फ्रूट जूस का सेवन भूल कर भी न करें।
चाय और कॉफी में पर्याप्त मात्रा में कैफीन मौजूद होता है, यह एनर्जी बढ़ाने में मददगार होता है लेकिन वर्कआउट के तुरंत बाद इसे पीने से वजन पर असर पड़ता है।