Back Pain में अपनाएं ये टिप्स, जल्‍द मिलेगी राहत


By Amrendra Kumar Yadav22, Nov 2023 09:00 AMjagran.com

बैक पेन

लगातार ऑफिस में कंप्यूटर के सामने बैठने से बैक पेन की समस्या होने लगती है। गलत तरीके से बैठने से भी इसकी समस्या हो सकती है।

बढती उम्र भी है कारण

बैक पेन की समस्या का मुख्य कारण बढ़ती उम्र भी हो सकती है। इसके अलावा तनावपूर्ण जीवनशैली भी इसका मुख्य कारण है।

अपनाएं घरेलू उपाय

बैक पेन की समस्या में ये घरेलू उपाय अपना सकते हैं। ये उपाय बैक पेन से राहत दिलाने में सहायता करते हैं।

सही पॉश्चर में बैठें

बैक पेन की समस्या से परेशान हैं तो सबसे पहले बैठने के तरीके में बदलाव करें। बैठते वक्त कंधों और सिर को बिल्कुल सीधा रखें।

रोजाना करें एक्सरसाइज

एक्सरसाइज करने से हमारा शरीर स्वस्थ और फिट रहता है और तमाम तरह की परेशानियां दूर होती हैं। बैक पेन से राहत के लिए रोजाना एक्सरसाइज करें।

सरसों के तेल से करें मालिश

बैक पेन से परेशान हैं तो सरसों के तेल में लहसुन की कुछ कलियां मिलाकर गर्म करें और फिर इससे मालिश करें। इससे बैक पेन से राहत मिलती है।

हल्दी दूध का सेवन

बैक पेन से राहत के लिए रोजाना हल्दी दूध का सेवन करें, एक गिलास गर्म दूध में थोड़ी सी हल्दी मिलाएं और 1 चम्मच शहद मिलाएं, इसका सेवन करने से बैक पेन की समस्या दूर होती है।

गर्म सेंक करें

कमर दर्द से परेशान हैं तो गर्म सिंकाई कर सकते हैं। इससे बैक पेन में राहत मिलेगी। सिंकाई करने के लिए पहले गर्म पानी में तौलिए को भिगोएं और उपयोग करें।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com