टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अपनी एक्टिंग और फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
दिव्यांका त्रिपाठी अपने स्टाइल स्टेटमेंट से 40 प्लस महिलाओं को इंस्पायर करती हैं। एक्ट्रेस वेस्टर्न से ज्यादा इंडियन वियर में ब्यूटीफुल लगती हैं।
एक्ट्रेस के पास सूट का शानदार कलेक्शन है। अगर आप 40 की उम्र में हसीन दिखना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के इन सूट डिजाइन से आइडिया लें।
दिव्यांका ऑर्गेंजा फैब्रिक वाले शरारा सूट में कमाल लग रही हैं। आप भी ऐसे सूट खास फंक्शन के लिए चुन सकती हैं।
40 प्लस महिलाएं एक्ट्रेस की तरह ही जरी वर्क सूट को पहनकर जलवा बिखेर सकती हैं। इस तरह के सूट हर मौके पर खास लगते हैं।
दिव्यांका प्लेन अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इस तरह के सूट काफी लाइटवेट और क्लासी लुक देती हैं।
बारिश के दिनों में प्रिंटेड सूट पहनकर खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। आप ऐसे सूट डेली वियर के लिए चुन सकती हैं।
40 की उम्र में क्लासी और स्टाइलिश दिखने के लिए प्लाजो सूट को वॉडरोब में शामिल करें। इसे ऑफिस से लेकर पार्टी हर मौके पर पहन सकती हैं।
दिव्यांका के इन सूट्स को आप जरूर ट्राई करें। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@divyankatripathidahiya)