आजकल मोटापा सभी देशों में एक आम समस्या बन गई है। क्या आप भी मोटापे को कम करने के लिए कई तरह की कोशिशें कर चुके हैं। लेकिन, असर नहीं आ रहा। तो, चिंता न करें। आप स्टोरी से जापानी लाइफस्टाइल को ट्राई कर सकते हैं। यह आपकी मदद करेगा।
क्या आप जानते है जापान के लोग खाने से साथ और खाने के बाद पानी नहीं पीते, जिससे उनका वजन कंट्रोल में रहता है। पानी पीने से पेट मोटा और भरी हो जाता है, जिसके कारण मोटापा धीरे-धीरे बढ़ने लगता है।
अगर अपने मोटापे से परेशान हो चुके हैं, तो आप जापानी लोगों की तरह रोज सुबह और शाम खाने के बाद पैदल वॉक करें। यह आपके वजन को कम करने में सहायक होगा।
वजन कम करने के साथ-साथ शरीर को हेल्दी बनाने के लिए आप खाने में एक टाइम सब्जियों का सेवन करें। जापानीज लाइफस्टाइल के अनुसार ये आपके वजन में तेजी से कमी करेगा। साथ ही, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करेगा।
जापानी लोग खाने को छोटे-छोटे बर्तनों में खाना पसंद करते है। ऐसा करने से वह अपनी डाइट पर नियंत्रण बनाए रखते है। अगर अपने वजन से ज्यादा परेशान हो चुके है, तो आप इस तरीके को जरूर अपनाएं।
वजन कम करने के लिए आपके डाइजेशन को मजबूत होना काफी जरूरी होता है, इसके लिए आपको खाने को अच्छे से चबा कर खाना चाहिए। यह आपके डाइजेशन को मजबूत बनाएगा। साथ ही, वजन में भी कमी करने में मदद करेगा।
चर्बी को घटाने के लिए आप जापानी लोगों की तरह रोज सुबह और खाना खाने के बाद करीब आधे घंटे के लिए रोज साइकिलिंग किया करें। यह आपको वजन घटाने में काफी मदद करेगा।
आप सभी लोग जापानी लाइफस्टाइल के इन नियमों को अपना कर जल्द ही अपने वजन पर काबू कर पाएंगे। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik