टीवी की 'इशिता' की इन ड्रेसेज में आप भी लगेंगी गॉर्जियस


By Priyam Kumari26, Jun 2025 01:46 PMjagran.com

टीवी की Ishita

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने ये है मोहब्बतें से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। आज वह इशिता के नाम से भी जानी जाती हैं।

Divyanka की अदाएं

दिव्यांका अपनी अदाओं का जलवा अक्सर सोशल मीडिया पर बिखेरती नजर आती हैं। उनका ड्रेसिंग सेंस बेहद कमाल का है।

महिलाओं के लिए ड्रेसेज

इशिता के पास एक से बढ़कर एक आउटफिट कलेक्शन है। आइए एक नजर डालते हैं एक्ट्रेस की ड्रेसेज पर।

स्टोन वर्क गाउन

पार्टी हो या फिर कोई खास रस्म, हर मौके पर शानदार दिखने के लिए स्टोन वर्क गाउन को ट्राई करें। यह आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।

को-ऑर्ड सेट

अगर आप कामकाजी महिला हैं, तो ऑफिस में दिव्यांका जैसे को-ऑर्ड सेट को खरीदें। इसमें क्लासी और एलीगेंट लुक पाएंगी।

शरारा सूट

ससुराल में सबका दिल जीतना चाहती हैं, तो दिव्यांका के इस सूट लुक को रीक्रिएट करना न भूलें।

प्रिंटेड साड़ी

हर उम्र की महिला साड़ी पहनना काफी पसंद करती हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो ऐसी प्रिंटेड साड़ी अपने वॉडरोब में जरूर शामिल करें।

मिडी ड्रेस

गर्मी के दिनों में कूल दिखने के लिए मिडी ड्रेस से बेहतरीन शायद कुछ भी नहीं। यह काफी आरामदायक होती है।

दिव्यांका की इन ड्रेसेज को ट्राई करके शानदार लग सकती हैं। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@divyankatripathidahiya)