होली रंगों का पर्व होता है, इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग, गुलाल लगाते हैं और गले लगकर होली की शुभकामनाएं देते हैं। इस दिन राशि अनुसार रंगों का इस्तेमाल करने से सुख-समृद्धि आती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
इस राशि के लोगों को होली खेलते समय पीले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए, इस रंग का प्रयोग करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और सुख-समृद्धि आएगी।
वहीं वृषभ राशि के लोगों के लिए नीला रंग बहुत शुभ है, इस राशि के लोगों को होली के दिन नीले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए।
इस राशि के लोगों के लिए नीला और हरा रंग बहुत लाभदायक रहने वाला है, ऐसे में होली के लिए इन रंगों का ही चुनाव करें।
कर्क राशि के लोगों के लिए लाल रंग बहुत शुभ साबित होगा, होली खेलने के लिए लाल रंग का इस्तेमाल करें। इस रंग का इस्तेमाल करने से सुख-समृद्धि आएगी।
वहीं सिंह राशि के लोगों के लिए भी लाल रंग शुभ है, इस रंग का इस्तेमाल बुद्धि का विकास होगा और कार्यों में सफलता मिलेगी।
इस राशि के लिए सफेद रंग उत्तम है, होली खेलते समय इस रंग का इस्तेमाल करने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
सिंदूरी रंग का इस्तेमाल इस राशि के लोगों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है, इस रंग का इस्तेमाल करने से वर्कप्लेस और शिक्षा के क्षेत्र में लाभ मिलेगा।
मकर राशि के लोगों को होली खेलने के लिए हरे रंग का इस्तेमाल करना चाहिए, इस रंग का इस्तेमाल करने से कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
सफेद रंग इस राशि के लोगों के लिए बहुत शुभ साबित होगा, होली खेलने के लिए सफेद रंग का इस्तेमाल करने से आपसी संबंध बेहतर होते हैं।
इस राशि के लोगों को नीले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए, इस रंग का उपयोग करने से जीवन में खुशहाली आती है और तरक्की होती है।
वहीं धनु राशि के लोगों को पीले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए, इस रंग का इस्तेमाल करने से करियर में तरक्की होती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
इस राशि के लोगों को लाल रंग खेलना चाहिए, इस रंग का इस्तेमाल करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी, इसके अलावा यात्रा के योग भी बनेंगे।
राशि अनुसार इन रंगों का इस्तेमाल करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी, ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com